सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले प्रेमी युगल सोमवार को राबर्ट्सगंज स्थित सोभनाथ मंदिर में शादी बंधन में बंध गए। प्रेमी ने ईश्वर को साक्षी मानकर प्रेमिका को अपना जीवन संगिनी बनाया। इस दौरान दोनों पक्ष के लोग मौजूद रहे। बता दें कि प्रेमी युगल (युवक-युवती) एक ही गांव के रहने वाले है। दोनों में लगभग दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था, दोनों का एक दूसरे से मिलना जुलना भी हुुुआ करता था। दोनों एक दूसरे से शादी करने के लिए भी राजी थे। शारीरिक संबंध बनने से युवती गर्भ से रह गई। जब युवती ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाई तो युवक ने शादी करने से मना कर दिया। इस पर युवती ने घरवालों के साथ सोमवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंच गई। कोतवाली में घंटों चली पंचायत के बाद दोनों पक्ष के लोग शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद दोनों पक्ष के मौजूदगी में मंदिर में शादी कराई गई।