फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सहायक अध्यापक के अभ्यर्थियों की हुई काउंसिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। डायट परिसर में शुक्रवार को 12460 सहायक अध्यापक भर्ती से संबंधित अभ्यर्थियों की शुक्रवार को काउंसिलिंग हुई। देर शाम तक चली काउंसिलिंग में अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की गई।
विज्ञापन

काउंसिलिंग के लिए छह काउंटर बनाए गए थे। सभी पर बीईओ के नेतृत्व में कर्मचारी तैनात रहे। बीएसए ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर काउंसिलिंग डायट परिसर में की गई है। शीघ्र ही अन्य प्रक्रिया पूरी की जाएगी। छह खंड शिक्षा अधिकारी नोडल अधिकारी के रूप में लगाए गए है। 20 शिक्षक कर्मी को लगाकर काउंसलिंग कराया गया। जनपद सोनभद्र के साथ ही गैर जनपद के भी अभ्यर्थी मौजूद रहे। इस दौरान नोडल अधिकारी बीईओ बभनी प्रेम शंकर राम, अरविंद कुमार, देवमणि पांडेय, सुनील कुमार, महेंद्र मौर्य, अरविंद व कमलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें