फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 16 को

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीकॉम प्रथम वर्ष की द्वितीय सूची के अभ्यर्थियों की प्रवेश काउंन्सिलिंग एवं बीएससी प्रथम वर्ष के ऐसे अभ्यर्थी जो 8 एवं 9 सितम्बर को अपनी काउंसिलिंग नहीं करा सके थे, उनकी काउंसिलिंग 16 सितम्बर को सुबह 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक महाविद्यालय में होगी। इस आशय की जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.प्रमोद कुमार ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ प्रवेश आवेदन पत्र, टीसी एवं सीसी की मूल प्रति, हाई स्कूल, इंटरमीडिएट का अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र लाना आवश्यक है। आरक्षित वर्ग से नवीनतम जाति प्रमाण पत्र, सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थी हेतु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, एक या दो वर्ष अंतराल हो तो नोटरी द्वारा प्रमाणित शपथ पत्र तथा अधिभार हेतु प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं समस्त प्रमाण पत्रों की फोटो कॉपी लाना अनिवार्य है। बीकॉम प्रथम वर्ष की द्वितीय सूची महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें