फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी औड़ी में 45 लोगो की हुई जांच

विज्ञापन
औड़ी में नागरिको का सेम्पल लेते स्वास्थय कर्मी - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
अनपरा। औडी़ ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र औड़ी में मंगलवार को दुद्धी से आये चिकित्सा विभाग की टीम ने 48 लोगों की करोना जांच की और सेंपल जिला चिकित्सालय भेजवाया। डॉ विनय ने बताया कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण चिकित्सा विभाग की टीम जगह-जगह कारोना मरीजो की जांच कर रही है। मंगलवार को औड़ी ग्राम सभा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 45 लोगों के सेम्पल एकत्रित किये गये तथा उन्हेें कोराना से बचाव के उपाय बताये गये। उन्होने कहा कि इस महामारी से बचाव के लिए मास्क व सामाजिक दूरी के साथ ही साथ जागरूकता बहुत ही जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि इस बीमारी को गंभीरता से ले और बच्चे व वृद्धों को घर से बाहर न निकलने दे। उन्होंने बताया कि लिये गये सेम्पल को जिला चिकित्सालय भेज दिया गया जहां से सेम्पल को वाराणसी स्थित लैब में भेजा जायेगा। 48 घंटे बाद लोगो की रिपोर्ट आयेगी। टीम में फार्मासिस्ट मनोज कुमार, स्टाफ नर्स शिवम सिंह, लैब टेक्निशियन कैलाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें