फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 महिलाओं समेत 36 और मिले पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में शुक्रवार को 13 महिलाओं समेत 36 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिससे संक्रमित मिले मरीजों की संख्या 3554 हो गई है। पहले संक्रमित मिले 44 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए। अबतक 3280 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक्टिव मामले 224 हो गए हैं।चिकित्सकों की टीमोें ने शुक्रवार को कुल 1782 लोगों का सैंपल लिया। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1779 लोगों की शुक्रवार को रिपोर्ट भी आई। इसमें 36 पाजिटिव और 1743 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 145658 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए जा चुके हैं। इनमें से 144105 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 3554 पॉजिटिव और 140551 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 1553 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। शुक्रवार को 36 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 224 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में से 17 की मौत सोनभद्र और 33 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पाजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें