फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पुलिसकर्मी, दो स्वास्थ्यकर्मियों समेत 51 और मिले पाजिटिव

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज शीतला माता मंदिर में कोरोना मरीज मिलने पर तीसरे दिन भी रहा सील। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में राबर्ट्सगंज कोतवाली के एक पुलिसकर्मी, डीआईओएस कार्यालय के एक अधिकारी व दो स्वास्थ्यकर्मियों समेत 51 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही अब तक पाजिटिव मिले लोगों की संख्या 869 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डा एसके उपाध्याय ने की है। अब तक संक्रमित मिले लोगों में 566 ठीक हो चुके हैं। इसमें से 26 मरीज रविवार को स्वस्थ हुए हैं। एक्टिव केस 303 हो गए हैं। उधर, चिकित्सकों की टीमें रविवार को भी रेंडम व संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। रविवार को 1334 लोगों के सैंपल लिए गए। हालांकि पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1290 लोगों की रविवार को रिपोर्ट भी आई। जिसमें 51 पाजिटिव और 1239 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक 29843 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 29163 लोगों की जांच रिपोर्ट आई है। जिसमें से 1290 लोगों की रिपोर्ट रविवार को आई। जिसमें 51 पाजिटिव और 1290 निगेटिव मिले हैं। उन्होंने बताया कि 680 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अब तक पाजिटिव मिले 869 लोगों में 566 इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें से 26 लोग रविवार को स्वस्थ हुए हैं। एक्टिव केस जिले में 303 हो गए हैं। रविवार को संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कराकर सैनिटाइज कराने का काम शुरू कर दिया है। एसडीएम केएस पांडेय के मुताबिक संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कराने के साथ ही बैरिकेडिंग भी कराई जा रही है। हाट स्पाट वाले इलाकों में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। लोगों को जरूरत के सामान घर में उपलब्ध कराने को कहा गया है। उधर, डीआईओएस कार्यालय के अधिकारी की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव मिलने पर कार्यालय पर 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। कार्यालय में तैनात सभी कर्मियों की एंटीजेन जांच हुई।जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें