र्योरपुर ब्लॉक के अनपरा क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने पर की गई बैरकेडिंग।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिले में 19 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 636 हो गई है। उधर, कोरोना पाजिटिव मिले मरीजों में से 44 सोमवार को स्वस्थ भी हो गए। इसके साथ ही स्वस्थ होने वालों की संख्या 410 हो गई है। एक्टिव केस अब तक 226 हो गए हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डा एसके उपाध्याय ने की है। सीएमओ ने बताया कि चिकित्सकों की अलग-अलग टीमें सोमवार को भी रेंडम व संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने में जुटीं रहीं। सोमवार को कुल 1152 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए गए। इसके अलावा 1152 लोगों की जांच रिपोर्ट भी आई। इसमें से 19 पाजिटिव और 1133 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही। अब तक कुल 20634 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 20186 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें से 636 पाजिटिव और 19550 निगेटिव मिले हैं। अन्य 448 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पाजिटिव मिले लोगों में सोमवार को 44 लोग स्वस्थ भी हो गए। इसके साथ ही स्वस्थ होने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब 410 हो गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को 19 और कोरोना पा जिटिव मरीज मिलने पर एक्टिव केस अब 226 हो गए हैं। संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कराकर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र भी लिखा गया है। उधर, संक्रमित मिले मरीजों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कराकर सैनिटाइज कराने की प्रक्रिया शुरू भी कर दी गई है। एसडीएम यमुनाधर चौहान का कहना है कि जिन स्थानों पर कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, उनके आवास व आसपास के क्षेत्र सील करा दिए गए हैं। सील किए गए क्षेत्रों को सैनिटाइज कराने के साथ ही बैरिकेडिंग भी कराई जा रही है। सील किए गए क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। लोगों को जरूरत के सामान घरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व पुलिस के जवानों को लाक डाउन का कड़ाई से पालन कराने को कहा गया है। लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।