सोनभद्र। जिले में कोरोना की चेन तोड़ने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में16 मरीज मिले हैं। वहीं कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। मरीजों को दवाएं देने के साथ ही उनके घरों के आस-पास बैरिकेडिंग करा दी गई है। जिला प्रशासन ने एक जून से जिले में कर्फ्यू से लोगों को राहत दी है। सुबह सात बजे से शाम को सात बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है। कर्फ्यू के चलते कोरोना संक्रमण के फैलाव पर काफी हद तक रोक लग गया है। इसकी का परिणाम रहा कि मंगलवार को दो महीने में सबसे कम चार संक्रमित मिले थे। हालांकि बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 16 व्यक्ति संक्रमित हुए है, जबकि दो की मौत हो गई है। लगभग 63 कोरोना संक्रमित स्वस्थ्य हुए है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नेम सिंह ने कहा कि कोरोना पीड़ितों को दवाएं उपलब्ध करा दी गई है। जनपदवासियों से अपील है कि कोरोना के गाइड लाइन का पालन करें।