फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित तीन मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। दिल्ली और मुंबई से आए कोरोना संक्रमित तीन प्रवासी मरीज शनिवार को स्वस्थ होकर घर लौट गए। तीनों पांच व छह जून को यहां आए थे। सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट पाजिटिव आने पर नौ जून को इन्हें मधुपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। स्वस्थ्य होकर घर लौटने वाले मरीजों में 29 वर्षीय युवक एनटीपीसी रिहंद बीजपुर के अलावा जुगैल थाना क्षेत्र के सिंधवाधर निवासी 33 वर्षीय व चुर्क रेलवे स्टेशन रोड निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। सीएमओ डा.एसके उपाध्याय ने बताया कि स्वस्थ होने के बाद तीनों लोगों को शनिवार को उनके घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें