फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बाजार में कोरोना कर्फ्यू का खुला उल्लंघन

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। झारखंड व छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर स्थित विंढमगंज क्षेत्र में सोमवार को लगने वाले बाजार में उमड़ी भीड़ के चलते कोरोना कर्फ्यू की धज्जियां उड़ती रही। बाजार में शारीरिक दूरी का पालन करने को कौन कहें अधिकांश लोग बिना मास्क के खरीदारी करते देखे गए। कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से बताया जा रहा है कि ग्रामीण स्तर के हाट बाजारों को भी बंद रखना है। थाना प्रभारी की तरफ से प्रतिदिन व्यापारियों को कोरोना कर्फ्यू के गाइडलाइन को बताया व समझाया जा रहा है फिर भी बाजारों में व्यापारी व ग्रामीण के द्वारा खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। इस महामारी को लेकर लोग जरा भी सतर्क नहीं है ना तो मास्क पहन रहे हैं और ना ही शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं यहां तक कि दुकानदार भी अपने-अपने दुकान व प्रतिष्ठानों के सामने दुकान को बंद करके खड़े अवश्य मिल जाएंगे। आने जाने वाले ग्रामीण ग्राहकों से का चाहिए का चाहिए पूछ कर दुकान खोल ग्राहक को अंदर घुसा कर खरीद बिक्री करने में मशगूल हैं। सोमवार को हाट बाजार में सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ की उमड़ी। कोरोना संक्रमण का खतरा इस भीड़ भाड़ के वजह से बढ़ता जा रहा है लोग स्थानीय प्रशासन की उदासीन रवैया का भरपूर लाभ उठा रहे हैं। थाना प्रभारी विनोद कुमार सोनकर ने बताया कि उन्हें कौन-कौन सी दुकानें खुलेगी कौन-कौन सी बंद होगी इसका कोई गाइडलाइन प्राप्त नहीं हुआ है, जितना गाइडलाइन प्राप्त हुआ है उन गाइड लाइनों को स्थानीय व्यापारियों से प्रतिदिन दूरभाष यंत्र से फुट पेट्रोलिंग करते हुए बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें