सोनभद्र। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि एकीकृत आपदा नियंत्रण केन्द्र कोविड-19 जिला कंट्रोल रूम सोनभद्र लगातार 24 घंटे क्रियाशील है। जिलाधिकारी ने जिले के नागरिकों से अपील किया है कि वे जिले स्तर पर स्थापित व 24 घंटे क्रियाशील कोविड-19 जिला कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर-05444-222384, 05444-222376 व वाट्सअप नंबर-8840127444 पर सीधी बात करके इमरजेंसी सेवा भी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम पर सम्पर्क करने पर कोरोना नियंत्रण संबंधी इमरजेंसी सेवाएं, ब्लड टेस्टिंग व एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाने की सुविधा दी जा रही है। बिना किसी हिचक के नागरिक कोरोना संबंधी किसी भी इमरजेंसी व एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाने आदि की सुविधा के लिए सीधा संपर्क करें, ताकि इमरजेंसी सेवा तथा अस्पताल पहुंचाने की सेवा तत्काल मुहैया करायी जा सके।