फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: निर्माण सामग्री मानक के विपरीत मिली, एडीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर पालिका परिषद सोनभद्र और नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में कराए जा रहे विकास कार्यों में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर एडीएम वागीश शुक्ला ने नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर मोरंग और ईंट मानक के अनुरूप नहीं मिलीं। एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को सामग्री की गुणवत्ता जांचने और मानकों के विपरीत सामग्री मिलने पर ठेकेदार के बिल से नियमानुसार कटौती करने के निर्देश दिए। एडीएम ने शनिवार को नगर पालिका सोनभद्र के वार्ड नंबर चार में वंदन योजना के तहत निर्माणाधीन चंडी माता मंदिर का निरीक्षण किया। यहां तीन टिन शेड, बाउंड्री और गेट का निर्माण कराया गया है। उन्होंने मंदिर परिसर में कोटा स्टोन, सीसी रोड, प्रकाश व्यवस्था और खाली स्थानों पर पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। जल निकासी के लिए अनावश्यक नाली बनाने के बजाय परिसर को उचित ढाल देने को कहा ताकि बारिश और धुलाई का पानी स्वत: बाहर निकल सके। पत्थर और पेंटिंग का चयन मंदिर की सुंदरता के अनुरूप करने के निर्देश दिए। मंदिर के बाहर रखे मोरंग और गिट्टी की गुणवत्ता संतोषजनक न मिलने पर एडीएम ने अवर अभियंता को मानक के अनुरूप मोटी या मध्यम दर्जे की मोरंग इस्तेमाल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें