फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के नीतियों के खिलाफ कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बढ़ौली चौराहे पर एकत्रित होकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार के नीतियों का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा शासन में प्रदेश में बरोजगारी बढ़ी है। मजदूरों, महिलाओं को अत्याचार हो रहा हसै। वक्ताओं ने केंद्र सरकार की तरफ से पेश किए गये कृषि बिल का भी विरोध किया। वक्ताओं में अरविंद सिंह व कमलेश ओझा ने कहा कि बीजेपी सरकार किसानों की समस्यओं की अनदेखा कर रही है, किसानों को उनके फसलों का उचित मूल्य नही मिल पाता है। जिला सचिव शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि बीजेपी सरकार जब से बनी है लगातार बेरोजगारी का दर बढ़ रहा है। बेरोजगारों को रोजगार नही मिल पा रहा है। शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि लॉकडाउन के बाद से आर्थिक मंदी बहुत तेजी बढ़ रहा है। रोजगार व ब्यवसाय चौपट है। पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष नामवर कुशवाहा व प्रमोद पांडेय ने कहा कि सरकार में अपराध चरम पर है। महिलाएं व बेटियां सुरक्षित नही है। इस मौके पर जिलासचिव राजबली पांडेय, लल्लू राम पांडेय, सालिग्राम कनौजिया, वृहस्पति भारती, अमरनाथ देव पांडेय, दयाशंकर पांडेय, बंसीधर पांडेय, निगम मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें