फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मजदूरों के शोषण पर जताई चिंता समस्या समाधान की रणनीति बनी

विज्ञापन
डाला में बैठक करते राष्ट्रीय श्रमिक संघ से सम्बध हिन्द मजदूर सभा के पदा​धिकारी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
डाला। डाला स्थित कार्यालय में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय श्रमिक संघ से संबद्ध हिंद मजदूर सभा की बैठक हुई। प्रदेश संगठन मंत्री आलोक सिंह ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में मजदूरों की समस्याओं, आर्थिक शोषण और श्रमिकों के अधिकारों पर चर्चा हुई। उनके समाधान की रणनीति भी तैयार की गई। आलोक सिंह ने कहा कि मजदूरों का शोषण किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय श्रमिक संघ हिंडाल्को रेणुकूट इकाई के महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि मजदूरों को कार्यकुशलता के अनुरूप वेतन मिलना चाहिए। उन्होंने श्रमिक हितों से जुड़ी अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की मांग की। पदाधिकारियों ने मजदूरों से एकजुट होकर अपनी मांगों को उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें