फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ कस्तूरबा विद्यालयों में 45 लाख की लागत से बनेगा कंप्यूटर लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा भी दी जाएगी। जिले नौ ब्लॉकों में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राएं कंप्यूटर व प्रोजेक्टर से पढ़ाई करेंगी। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए शासन स्तर से 45 लाख रुपये मिल गए हैं। मंजूरी मिलने के बाद बेसिक बेसिक शिक्षा विभाग आगे की कवायद में जुट गया है।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के तहत बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग जिले के नौ ब्लॉकों में एक-एक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित कर रहा है। यहां कक्षा छह से आठ तक बालिकाओं को आवासीय सुविधा के साथ निशुल्क ड्रेस, भोजन, पाठ्य पुस्तक से लाभान्वित किया जाता है। बालिकाओं को शिक्षित करने के साथ उन्हें तकनीकी शिक्षा में दक्ष कर रोजगार परक शिक्षा देने के लिए शासन सक्रिय हो गया है। ऐसे में जिले में संचालित सभी नौ कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में पांच-पांच की लागत से कंप्यूटर लैब बनाया जाएगा। शासन की ओर से इसके लिए 45 लाख रुपये जारी कर दिये गये हैं।
सीडीओ होंगे अध्यक्ष
सामग्री की खरीद के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्तर पर समिति गठित होगी। इसमें सीडीओ अध्यक्ष, बीएसए संयोजक, जिला सूचना अधिकारी, सहायक वित्त व लेखाधिकारी, डीएम की ओर से नामित वाह्य तकनीकी विशेषज्ञ, डीएम से नामित एक अधिकारी, जिला समन्वय बालिका शिक्षा होंगे।
विज्ञापन

छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने के लिए स्कूलों में कंप्यूटर लैब की स्थापना होगी। इससे उन्हें डिजिटल माध्यम से वे देश-दुनिया की तमाम रोचक जानकारियां प्राप्त कर सकेंगी। आधुनिक शिक्षा के क्षेत्र में शासन की ओर से यह बेहतर प्रयास है। - हरिवंश कुमार, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें