फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द पूरा करें कोल कॉरिडोर का निर्माण: सीएमडी

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीएल सीएमडी भोला सिंह ने कोल कॉरिडोर का निर्माण जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। मंगलवार को निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण करने पहुंचे भोला सिंह ने कहा कि कोल कॉरिडोर व सड़कों का निर्माण पूरा होने से प्रदूषण मुक्त कोयला परिवहन को बल मिलेगा।
विज्ञापन

एनसीएल सीएमडी भोला सिंह ने जयंत से कांटा मोड़ के बीच कंपनी की ओर से बनवाई जा रही प्रमुख सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान सबसे पहले वे जयंत वेस्ट सब स्टेशन से कांटा मोड़ तक बन रही सड़क के निर्माण कार्य की समीक्षा की। इसे जल्द पूरा कर आवागमन शुरू कराने के निर्देश दिए। यह सड़क सुरक्षा व प्रदूषण नियंत्रण की दृष्टि से बेहद अहम है।
सीएमडी ने जयंत से कांटा मोड़ तक जाने वाली सड़क की मरम्मत व चौड़ीकरण के कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने पुलिया संख्या आठ से कांटा मोड़ तक बन रही नई सड़क के निर्माण का भी हाल जाना। इस दौरान महाप्रबंधक (सिविल) एके सिंह, सीएमडी के तकनीकी सचिव दीपक सक्सेना, मुख्य प्रबंधक (सिविल) पीके राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें