आम जन की सुविधाओं को देखते हुए नगर निगम ने बुधवार को व्हाट्स एप नंबर जारी किया है। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बताया कि नगर निगम से जुड़ी आम नागरिकों की शिकायतों के जल्द समाधान के लिए नंबर जारी किया गया है। व्हाट्स एप नंबर 8601872688 जारी कर बताया कि यह सुविधा बुधवार से ही शुरू गई।