चोपन। स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय मोड़, एचडीएफसी बैंक के समीप कॉमन सर्विस सेंटर जन सेवा केंद्र का उद्घाटन चेयरमैन प्रतिनिधि उस्मान अली ने शुक्रवार को फीता काट कर किया। केंद्र का संचालन महिला सावित्री देवी करेंगी। यहां केंद्र सरकार व राज्य सरकार की सभी महत्वकांक्षी योजनाओं का कार्य एक ही केंद्र पर उपलब्ध होगा। उस्मान ने कहा की नगर की जनता को कार्यालय के आस-पास सरकारी योजनाओं के लिये ऑनलाइन आवेदन करने के लिये परेशान होना पड़ता था। अब उन सभी लोगों को एक ही सेंटर पर सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा जिससे जनता हो सहूलियत होगी। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि वीएलई सावित्री देवी को आयुष्मान भारत योजना में बेहतर कार्य करने पर सीएससी के कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सम्मानित किया था। इस दौरान आशीष कुमार पांडेय जिला प्रबंधक, श्रवण केशरी, राकेश केशरी, शबाना परवीन, मनोज चौबे, विनीत शर्मा, राकेश यादव मौजूद रहे।