फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी श्रमिकों को स्किल के हिसाब रोजगार देने के लिए समिति गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोविड-19 के दृष्टिगत गैर प्रांतों से जिले में आए श्रमिकों को उनकी योग्यता के आधार पर रोजगार मुहैया कराया जाएगा। प्रवासी मजदूरों की कैरियर काउंसलिंग के लिए हेल्थ डेस्क स्थापित करने का निर्णय लिय गया है। ताकि श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी हो सके। इसके लिए डीएम एस. राजलिंगम ने जिले स्तर पर समिति का गठन कर दिया है। सीडीओ को जिला प्रभारी, ब्लॉक स्तर पर सभी बीडीओ को प्रभारी, जिला रोजगार सहायता अधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया है। समिति में प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुद्धी, प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक, उपायुक्त उद्योग, उपायुक्त एन.आर.एल.एम, परियोजना निदेशक डूडा, जिला खाद्यी गामोद्योग,उउद्योग, अपर/सहायक श्रमायुक्त, जिला समाज कल्याणअधिकारी, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन, सहायक निदेशक रेशन, सहायक निदेशक मस्त्य आदि को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें