फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभ्भा और आसपास के जंगलों में कांबिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी के निर्देश पर सोमवार को एंटी नक्सल टीम ने उभ्भा गांव के साथ ही मूर्तिया, सपही, ढोलो समेत छह गांवों व जंगलों में कांबिंग की गई और ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इंस्पेक्टर (एंटी नक्सल) संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में तीन गाड़ियों से सुबह उभ्भा गांव पहुंची एंटी नक्सल टीम ने गांवों के जंगलों और मिर्जापुर-घोरावल के सीमावर्ती इलाकों व जंगलों में काम्बिंग की। ग्रामीणों ने टीम को स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, परिवहन इत्यादि समस्याओं से अवगत कराया। इस मौके पर सीओ रामआशीष यादव, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, उभ्भा चौकी इंचार्ज राजेश कुमार सिंह समेत एंटी नक्सल टीम के जवान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें