नक्सलियों की तलाश में बृहस्पतिवार को बभनी थाना क्षेत्र के छत्तीसगढ़ बार्डर से सटे जंगल व गांवों में पुलिस व पीएसी के जवानों ने सघन कांबिंग की। कांबिंग करते हुए अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्या सुनी। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी के जवानों ने छत्तीसगढ़ बार्डर पर सघन कांबिंग किया। कांबिंग के दौरान ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनी। श्री सिंह ने ग्रामीणों से नक्सलियों के बारे में पूछताछ की। कहा कि अगर कोई भी अपरिचित व्यक्ति मिले तो उसे अपने घरों पनाह न दें। इसके साथ ही अगर कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का प्रलोभन देता तो उसके प्रलोभन में न आयें बल्कि इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। फोर्स ने परसाटोला, रंदह, गायदह, जोबेदह, झनकपुर, सागसोती में सघन कांबिंग किया गया। कांबिंग में सब इंस्पेक्टर शतीश कुमार सिंह के अलावा पुलीस व पीएसी के मौजूद रहे।