शाहगंज। शाहगंज थाना क्षेत्र के खैरा पेट्रोल पंप के पास रविवार की रात दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
क्षेत्र के बरवां गांव निवासी रामजी (47) रविवार की रात राबर्ट्सगंज से अपने गांव लौट रहा था। घर से करीब एक किमी पहले खैरा पेट्रोल पंप के पास राजगढ़ की ओर से आ रहे बाइक सवार से उसकी टक्कर हो गई। आमने-सामने की भिड़ंत में रामजी और दूसरी बाइक पर सवार टिल्लू (19) को चोट आई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे एसओ केदारनाथ मौर्य ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रामजी को मृत घोषित कर दिया। टिल्लू की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। एसओ ने बताया कि शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।