फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कोयला लदे ट्रेलर और डीजल टैंकर की भिड़ंत, चालक की मौत

विज्ञापन
हाथीनाला थाना क्षेत्र में सडक हादसे में क्षतिग्रस्त टैंकर।संवाद
विज्ञापन
हाथीनाला (सोनभद्र)। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हाथीनाला से रेणुकूट के बीच हथवानी मोड़ के समीप शनिवार की सुबह कोयला लदे ट्रेलर और डीजल टैंकर की भिड़ंत हो गई। आमने-सामने की जोरदार टक्कर में टैंकर चालक राजू यादव (34) की मौत हो गई। वह मुंबई का निवासी था। हादसे के बाद सड़क पर डीजल फैल गया, जिसे बाल्टी और गैलन लेकर पहुंचे लोग भरने में जुट गए। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। शनिवार को सुबह करीब 10:15 बजे हाथीनाला की ओर से डीजल लेकर जा रहे टैंकर की सामने से आ रहे कोयला लदे ट्रेलर से टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेलर चालक ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रहे टैंकर से भिड़ गया। हादसे में मुंबई के सेवड़ी (पूर्व) हाजी बुंदर रोड निवासी टैंकर चालक राजू यादव (34) गंभीर रूप से घायल हुआ। मौके पर पहुंचे हाथीनाला थाना प्रभारी उदयभान राव ने एसीपी टोल प्लाजा की एंबुलेंस से घायल चालक को सीएचसी चोपन भिजवाया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रेलर चालक सुरक्षित बताया गया है। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त टैंकर से डीजल सड़क पर बहने लगा। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बाल्टी, बोतल, गैलन लेकर मौके पर पहुंच गए और डीजल भरने लगे। इससे कुछ देर के लिए वहां भीड़ लग गई। थाना प्रभारी उदयभान राव ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्रेन की सहायता से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारु करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें