घोरावल ब्लाक के डीबर गांव के ग्रामीण भी भारी संख्या में कोटेदार के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी की। आरोप लगाया कि कोटेदार कार्डधारकों को बिना वजह का परेशान कर रहा है। निर्धारित दर से अधिक दाम पर अनाज दे रहा है। आरोप लगाया कि नया कार्ड अपात्रों को दे दिया गया है। इसमें बड़े पैमाने पर अनियमितता की गई है। ग्रामीणों ने इसकी जांच कराने की मांग की। इस दौरान जोखू प्रसाद, बिंदू प्रसाद, जयराम यादव, वीर सिंह गोड़, मुन्नर गोड़, बैजनाथ, छविंद्र, छोटे, तनबुड़ुक, रामनारायन, रामचंद आदि मौजूद रहे।