फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 26 ग्राहकों से 3.11 लाख वसूल कर कलेक्शन एजेंट फरार, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थानाक्षेत्र के औड़ीमोड़ स्थित एनओसीपीएल कंपनी के अनपरा शाखा प्रबंधक ने कलेक्शन एजेंट के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी के निर्देश पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में एनओसीपीएल कंपनी के अनपरा शाखा प्रबंधक मनोज पाल ने बताया कि कंपनी रत्नाकर बैंक लिमिटेड की करेसपोंडेंस के रूप में ग्रामीण महिलाओं को छोटे-छोटे समूह में रोजगार के लिए लोन देती है। अनपरा शाखा में रेणुकूट हिंडाल्को काॅलोनी निवासी जसवंत सिंह आरओ के पद पर तैनात हैं। यह महिलाओं का समूह बनाकर लोन देने के साथ ही कलेक्शन का काम भी करता था। जसवंत ने 19 सेंटरों के कुल 26 ग्राहकों से 3.11 लाख रुपये वसूला, लेकिन कंपनी के खाते में जमा नहीं किया। वह पैसा लेकर फरार हो गया है। बात करने पर धमकी दे रहा है। एसपी के निर्देश पर अनपरा पुलिस ने कलेक्शन एजेंट के संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें