फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयला चोरी गैंग का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
शक्तिनगर थाना में कोयला चोरी के आरोपी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
शक्तिनगर पुलिस ने कोयला चोरी गैंग का खुलासा करते हुए दो ट्रेलरों में लदा करीब 70 टन कोयला बरामद करते हुए सरगना समेत तीन आरोपियों को बुधवार जेल भेज दिया। कोयला कारोबार से जुड़ा डीएनएन ग्रुप का सदस्य पुलिस के रडार पर है। बरामद कोयले की कीमत सात लाख से अधिक आंकी जा रही है।
विज्ञापन

ऊर्जांचल में कोयला चोरी से जुड़े तारों को पुलिस खंगाल रही है। शक्तिनगर पुलिस की कार्रवाई में चेकिंग के दौरान कोयला लदे दो ट्रेलरों की जांच की गई। इसमें कोयला चोरी से जुड़े एक सरगना सहित तीन लोगों की गिरफ्तारी हो गई। इसके साथ ही डीएनएन ग्रुप का दूसरा सदस्य भी पुलिस के रडार पर आ गया। धनंजय को पहले एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद भी ग्रुप के अन्य सदस्य कोयला चोरी के खेल को अंजाम देते रहे। मंगलवार को मंडी के लिए जा रहे दो ट्रकों को शक्तिनगर पुलिस ने थाने में खड़ा करा दिया था। वाहन स्वामी की तलाश शुरू की। इसके बाद मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि दोनों ट्रेलरों का मालिक अवधेश शाह निवासी नवजीवन विहार विंध्यनगर सिंगरौली अपनी कार में खड़िया तिराहे पर मौजूद हैं। इस सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अवधेश शाह को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि कोयला लदे दोनों वाहन उसके हैं। उसने फर्जी कूटरचित नंबर वाहनों पर लिखा कर दोनों वाहनों को चालकों के साथ अनपरा में उसके बताए गए स्थान पर जाने के लिए भेजा था। पुलिस ने अवधेश के निजी वाहन की जांच की तो वाहन और चालकों के पास से कुल 1,03,570 रुपये और चार मोबाइल बरामद किए। इसके अलावा दोनों ट्रेलर चालक सोनू यादव और बच्चू लाल को भी हिरासत में ले लिया गया। सरगना अवधेश ने बताया कि वाहन में बरगंवा से चोरी का कोयला लोड कर अनपरा के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें