फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बारिश से कोयला खदान में कार्य ठप, भड़के मजदूर

विज्ञापन
एनसीएल खड़िया प्रबंधन को ज्ञापन सौंपते संविदा मजदूर।स्रोत स्वयं
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल खड़िया कोयला खदान में आउटसोर्स के जरिए कराया जा रहा ओवर बर्डेन (ओबी) निस्तारण का कार्य बारिश के चलते बंद कराए जाने से बुधवार को संविदा मजदूर भड़क गए। एकत्रित मजदूरों ने एनसीएल खड़िया के महाप्रबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके चलते कोल प्रबंधन में खलबली मच गई। क्षेत्र में तीन दिन से हो रही लगातार बारिश से कोयला खदानों में फिसलन बढ़ गई है। इसके चलते उच्च व निम्न क्षमता भार वहन के डंपरों को चलाना असुरक्षित हो गया है। इसी समस्या को देखते हुए एनसीएल खड़िया कोयला क्षेत्र में कार्य कर रही कलिंगा काॅमर्शियल व एसए यादव आउटसोर्सिंग कंपनियों ने कार्य बंद का ऐलान कर दिया। इसी के बाद मजदूरों में मैसेज गया कि नो वर्क, नो पे सिस्टम लागू हो गया और उनको अनुपस्थिति के दौरान वेतन नहीं मिलेगा। इसी के बाद मजदूर एकत्रित होना शुरू हुए और महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने लगे। इस मामले में कंपनियों के तरफ से सफाई आई कि मजदूरों की सुरक्षा उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। बारिश व खदान की स्थिति को देखते हुए डंपरों व मशीनों का संचालन, खदान क्षेत्र में मजदूरों की आवाजाही को जोखिमपूर्ण मानते हुए निर्णय लिया गया। तब मजदूरों ने वेतन का मुद्दा उठा दिया। इसके बाद एनसीएल प्रबंधन को हस्तक्षेप करना पड़ा। प्रबंधन के अधिकारियों ने भी स्थिति का आकलन किया और रास्ता निकालने का भरोसा दिया तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें