फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र : कोयला लदे ट्रेलर ने बाइक सवार भाइयों को रौंदा, एक की मौत और दूसरे की हालत गंभीर

Fri, 06 Oct 2023 12:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

हादसे में एक भाई की मौके पर मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनपरा में औड़ी-शक्तिनगर मार्ग पर रेनुसागर मोड़ के पास बृहस्पतिवार की रात बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवार भाइयों को कुचल दिया। हादसे में एक भाई की मौके पर मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रखकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर अनपरा एसओ के नेतृत्व में फोर्स पहुंच गई।

विज्ञापन


अनपरा थाना अंतर्गत रेहटा गांव निवासी आकाश और विकास भाई हैं। दोनों अनपरा पावर प्लांट में काम करते हैं। रात करीब दस बजे दोनों नाइट शिफ्ट की ड्यूटी के लिए बाइक से अपने घर से निकले। रेनुसागर मोड़ में पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कोयला लदे ट्रेलर ने उन्हें चपेट में ले लिया। सड़क पर गिरे भाइयों को रौंदते हुए ट्रेलर आगे निकल गया। 

घटना में आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विकास गंभीर रूप से घायल हुआ। आनन फानन में लोगों ने उसे एनसीएल के नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर परिजन व ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इससे सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना पाकर अनपरा एसओ शेषनाथ पाल फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जाम समाप्त कराने की कोशिश में जुट गए। रात 11 बजे तक जाम लगा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें