फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगाही में आज से होगी कोल इंडिया अंतर कंपनी स्पर्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल के निगाही क्षेत्र में छह नवंबर से दो दिवसीय कोल इंडिया अंतर कंपनी एथलेटिक्स प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। प्रतियोगिता के दौरान कोल इंडिया की विभिन्न अनुषंगी कंपनियों एवं एससीसीएल सहित कुल नौ टीमें भाग लेंगी। इसमें महिला व पुरुष मिलाकर 308 खिलाड़ी खेलेंगे। लगभग सभी टीमें निगाही क्षेत्र पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

अंतर कंपनी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ सीएमडी एनसीएल, भोला सिंह और समापन निदेशक (कार्मिक) कोल इंडिया विनय रंजन करेंगे। दो दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, ट्रिपल जंप, भाला भेंक, गोला भेंक, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, तीरंदाजी, साइकिल रेस, रिले रेस आदि स्पर्धाएं होंगी। इस प्रतियोगिता का आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के नियमों के अनुरूप ही किया जाएगा और यह फेडरेशन की ओर से चयनित रेफरी एवं अन्य पदाधिकारियों की देखरेख में संपन्न होगी। कोविड के चलते तीन साल बाद यह प्रतियोगिता हो रही है, जिससे खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें