फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में सफाई व्यवस्था पर सीएमओ नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। सीएमओ डॉ. आरएस ठाकुर ने रविवार को म्योरपुर सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर की बेहतर साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीएमओ ने पंजीकरण के लिए तीन काउंटर बनाए जाने का निर्देश दिया। कहा कि मरीजों की संख्या अधिक होने की वजह से लोगों को परेशानी होती है। दवा वितरण कक्ष में उपलब्ध दवाओं का हाल जाना। ड्रेसिंग रूम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने ऑक्सीजन सिलिंडर की उपलब्धता की बात कही। अंदर लगे पर्दों को भी हटाने का निर्देश दिया। भर्ती मरीजों से मिलने वाली सुविधाओं के बाबत जानकारी ली। पचास बेड के मातृत्व चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड में भर्ती महिलाओं से भोजन के बारे में पूछा। उन्होंने मातृत्व चिकित्सालय में सीढ़ी के नीचे पड़ी गंदगी को तत्काल साफ कराने का निर्देश दिया। नाराजगी जताते हुए कहा कि अस्पताल परिसर को साफ सुथरा रखना चाहिए। निरीक्षण के दौरान एसीएमओ डॉ गुलाब प्रसाद, डॉ राजीव रंजन, डॉ. अमृत राय, उमाशंकर पांडेय, वीरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, सारंधा राय, हरिगेंद, संतू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें