फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सोनभद्र में 4.89 करोड़ से बने सैनिक कल्याण कार्यालय का सीएम ने किया लोकार्पण

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में पूर्व सैनिक कल्याण भवन के वर्चुअल लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री का सम्ब - फोटो : 1
विज्ञापन
सोनभद्र। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मेरठ में आयोजित पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह के दौरान सोनभद्र समेत प्रदेश के आठ जिलों में नवनिर्मित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय भवनों और विश्राम गृहों का वर्चुअल लोकार्पण किया। सोनभद्र में इनका निर्माण 4.89 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। यहां प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता रामकृष्ण द्विवेदी, एडीआईओ विनय कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना और लोकार्पण कार्यक्रम के साक्षी बने। सैनिक कल्याण विभाग की ओर से औरैया, अमेठी, गोरखपुर, चंदौली, शामली, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर और सोनभद्र में इन भवनों का निर्माण कराया गया है। सभी परियोजनाओं पर कुल 27.45 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। सोनभद्र में 4 करोड़ 89 लाख 39 हजार रुपये की लागत से कार्यालय भवन और विश्राम गृह तैयार किया गया है। नवनिर्मित भवन से जिले के पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को सैनिक कल्याण विभाग की सेवाओं और योजनाओं का लाभ लेने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें