म्योरपुर। कस्बे में चल रहे एक क्लीनिक को बृहस्पतिवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जीएस यादव ने सील कर दिया। सीएमओ के निर्देश पर कार्रवाई की गई।
म्योरपुर कस्बे में एक क्लीनिक का संचालन कई माह से किया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो चिकित्सक विहीन क्लीनिक पर अल्ट्रासाउंड होने और अन्य प्रकार की जांच किया जा रहा था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने जांच कराई तो क्लीनिक चिकित्सक विहीन पाया गया। बृहस्पतिवार को एसीएमओ डॉ. जीएस यादव ने क्लीनिक को सील कर दिया। इस दौरान म्योरपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजन सिंह भी मौजूद रहे।