फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल बार संघ भंग, पांच सदस्यीय एल्डर कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल बार एसोसिएशन की बैठक सोमवार को बार सभाकक्ष में दोपहर बाद सवा दो बजे हुई। करीब दो घंटे चली बैठक के बाद सिविल बार एसोसिएशन को भंग कर दिया गया। पांच सदस्यीय एल्डर कमेटी का गठन किया गया। एल्डर कमेटी का चेयरमैन ओम प्रकाश मिश्रा को चुना गया। इसके बाद सिविल बार के नए कार्यकारिणी के चुनाव के लिए रास्ता साफ हो गया। पांच सदस्यीय एल्डर कमेटी बैठक करने के बाद शीघ्र ही चुनाव की तिथि घोषित करेगी। एल्डर कमेटी का सदस्य विष्णु कांत तिवारी, नागेंद्र श्रीवास्तव, संतोष कुमार और रामनरेश को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें