रोजगार मेला : दुद्धी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) रोजगार मेला में अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। सुबह 10 बजे
स्वच्छता अभियान : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में स्वच्छता व जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सुबह 11 बजे
प्रदर्शन : कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग को लेकर माध्यमिक शिक्षणेतर कर्मचारी संघ का डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन व ज्ञापन। सुबह 11 बजे
बैठक : किसानों की बिजली, सिंचाई सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा के लिए चौधरी चरण सिंह निरीक्षण गृह बढ़ौली में सिंचाई बंधु की बैठक। सुबह 11 बजे।
सुंदरकांड पाठ : रॉबर्ट्सगंज के सीएमओ कार्यालय स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का संगीतमय पाठ। शाम 5 बजे।