फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सीआईएसएफ के जवानों को कर्तव्य एवं निष्ठा की दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा तापीय परियोजना के केंद्रीय सुरक्षा बल अनपरा इकाई के अग्निशमन केंद्र पर रविवार को अग्निशमन दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान अमर जवान शहीद स्थल पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक आरसी श्रीवास्तव ने अग्निशमन पुस्तिकाओं का अनावरण एवं सीआईएसएफ अग्निशमन शाखा की ओर से आयोजित अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया। तत्पश्चात अनपरा तापीय परियोजना के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सीआईएसएफ के जवानों को कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन दिनांक 20 अप्रैल को होगा। संचालन निरीक्षक/अग्नि वीएस यादव ने और समापन निरिक्षक/अग्नि प्रभाकर कुमार झा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस दौरान एटीपीएस महाप्रबंधक दूधनाथ, बीटीपीएस महाप्रबन्धक जेपी कटियार, डीटीपीएस महाप्रबन्धक आरके अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें