फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रेन से कटकर सीआईएसएफ के हेड कांस्टेबल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पावर प्रोजेक्ट के सीआईएसएफ इकाई में तैनात हेड कांस्टेबल की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना सोमवार रात शक्तिनगर रेलवे स्टेशन के पास हुई। सूचना पर पहुंची चोपन जीआरपी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोग भी शक्तिनगर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

मूलतः आरा बिहार के रहने वाले महेश कुमार (34) पुत्र जोगेंद्र कुमार करीब चार माह पहले ओबरा से स्थानांतरित होकर शक्तिनगर सीआईएसएफ इकाई में आए थे। वह यहां पावर प्रोजेक्ट के विद्युत विहार आवासीय परिसर के आवास संख्या बी-04 के 28 नंबर क्वार्टर में पत्नी और बच्चे के साथ रहते थे।
रविवार की रात महेश की डयूटी आवासीय परिसर में स्थित सिविल आफिस पर लगाई गई थी। रात 12 बजे के करीब कार्य स्थल के निरीक्षण के दौरान महेश कुमार तैनाती की जगह पर नहीं मिले। ड्यूटी निरीक्षक ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी और लगातार फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा।
विज्ञापन

सोमवार को हेड कांस्टेबल की तलाश की जाती रही लेकिन कोई सुराग नहीं मिला तो शाम को इकाई के अधिकारियों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। देर रात सूचना मिली कि वर्दी में एक जवान रेलवे स्टेशन के पास मौजूद रेल ट्रैक पर कट गया है। जानकारी पर जीआरपी थाने के लोग भी पहुंच गए।
अधिकारियों ने बताया कि हादसा या खुदकुशी को केंद्र में रखकर जांच शुरू की गई है। जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना से जुड़े तथ्य सामने आ सकेंगे। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें