फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल बाद बढ़ सकता है सर्किल रेट, महंगी होगी जमीन-मकान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन-मकान खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। एक अगस्त से सर्किल रेट में वृद्धि हो सकती है। इसके लिए प्रशासनिक स्तर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। चारों तहसीलों के एसडीएम, तहसीलदार, सब रजिस्ट्रार एवं निकाय से जुड़े अफसरों से सर्वे रिपोर्ट और प्रस्ताव मांगा गया है। नई दरों में 5-15 प्रतिशत तक वृद्धि संभावित है। नया सर्किट रेट लागू होने के बाद जमीन की खरीद-बिक्री भी महंगी हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2018 के बाद से सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। हर बार अलग-अलग कारणों से पुरानी दरों को ही विस्तारित किया जाता रहा है। वर्ष 2021 में नई दरों को लागू करने की तैयारी थी लेकिन कोरोना के कारण ऐन वक्त पर शासन के निर्देश से वृद्धि को स्थगित कर दिया गया था। अब सरकार का राजस्व वृद्धि पर पूरा जोर है। इसके लिए दरों में वृद्धि की प्रबल संभावना जताई जा रही हैं। नए सर्किल रेटों का प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। इसे डीएम के समक्ष रखा जाएगा। इसके बाद सर्किल रेट बढ़ाने पर निर्णय होगा। संभावना है कि नए सर्किल रेट में पांच से 15 प्रतिशत तक रेट में वृद्धि हो।
नगर पालिका राबर्ट्सगंज, नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा, घोरावल, ओबरा, चोपन, डाला, रेणुकूट, पिपरी, अनपरा और दुद्धी का तेजी से शहरीकरण हो रहा है। चार वर्षों में डाला और अनपरा को नगर पंचायत का दर्जा मिल चुका है। इस कारण तमाम ग्रामीण क्षेत्र नगरीय सीमा में शामिल हो गए हैं। इन इलाकों में तेजी से निर्माण कार्य होने के कारण जमीन महंगी हो गई है। यहां बैनामों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। नए प्रस्ताव में भूमि की श्रेणी बना दी गई है। एडीएम वित्त व राजस्व सहदेव मिश्रा के मुताबिक सर्किल रेटों के निर्धारण का कार्य पूर्ण कर सार्वजनिक किया जाएगा। इसके बाद कलेक्ट्रेट, तहसीलों एवं उप निबंधक कार्यालय में आकर कोई भी व्यक्ति रेट की प्रतियों का निरीक्षण कर सकता है। साथ ही अपनी आपत्ति एवं सुझाव प्रस्तुत कर सकता है। निर्धारित अवधि के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं होगी। आपत्ति एवं सुझावों पर डीएम अंतिम निर्णय लेंगे। वहीं प्रशासन की तरफ से युद्धस्तर पर की जा रही तैयारी को देखकर संभावना जताई जा रही कि एक अगस्त से नया सर्किल रेट लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2018 के बाद से सर्किल रेट नहीं बढ़ा है। नए सर्किल रेट लागू करने की दिशा में कार्यवाही तेजी से चल रही है। डीएम से अनुमति मिलने के बाद नया सर्किल रेट लागू कर दिया जाएगा। - सहदेव मिश्रा, अपर जिलाधिकारी सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें