फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बच्चों ने उत्साह के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
अनपरा में तिरंगा यात्रा निकालते पूर्व माध्यमिक विद्यालय लालटावर के छात्र-छात्राएं। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
अनपरा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत अनपरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय लालटावर से उत्साह व उमंग के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज पर केंद्रित अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। विद्यालय से शुरू हुई तिरंगा यात्रा लाल टावर बस्ती, डब्लूआई कॉलोनी, दो नंबर गेट, लालमैदान होते हुए वापस विद्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान तिरंगा यात्रा में शामिल छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकों ने भारतीय आन-बान एवं शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को हाथों में थामकर उत्साह के साथ भाग लिया। यात्रा के दौरान सभी वंदे मातरम, भारत माता की जय एवं देश भक्ति के अन्य नारों का जयघोष करते हुए सभी को अपने-अपने घरों, कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों में तिरंगा लगाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें