फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बदलते मौसम में बच्चों को सता रही सर्दी-खांसी, बुजुर्ग भी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में घना कोहरा, सर्द हवाएं और लगातार गिरते तापमान का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। बदलते मौसम के चलते सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। बच्चों में कमजोर प्रतिरोधक क्षमता के कारण सर्दी-खांसी, जुकाम और बुखार के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं बुजुर्ग भी मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। संयुक्त चिकित्सालय डिबुलगंज सहित क्षेत्र के निजी अस्पतालों में इन दिनों मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। चिकित्सालयों में सर्दी-जुकाम, बुखार और गले में संक्रमण से पीड़ित मरीज सबसे अधिक पहुंच रहे हैं। चिकित्सक डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि ठंड के मौसम में छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। ठंड लगने पर बच्चों में सर्दी-खांसी के साथ बलगम जमने से सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर रखें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें। साथ ही नमी और ठंडी हवा से बचाव करें, ताकि मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रहा जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें