चोपन। थाना क्षेत्र के पतगडी में मंगलवार की दोपहर एक बजे सर्प दंश से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के पतगड़ी गांव निवासी धनुकधारी का नंद गोपाल(8) दोपहर में घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान सर्प ने बच्चे के बांए पैर में दंश लिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। बच्चे के बताने पर परिवार के लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत की सूचना ग्रामीण ने चोपन पुलिस को दी।