फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावली में डूबने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के किरवानी ग्राम पंचायत में बुधवार को दोपहर में नहाने के दौरान बाउली में डूबने से एक मासूम की मौत हो गई।घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी ग्राम पंचायत में बुधवार को दोपहर नहाते समय रुहेल (चार वर्ष) पुत्र शकील की पानी मे डूबने से मौत हो गयी।मृतक पड़ोस के बच्चों के साथ अपने ही खेत में बनी बाउली में नहाने गया था।इसी दौरान पैर फिसलने से बाउली में गिर पड़ा।उसके साथ में नहा रहे अन्य बच्चों ने तत्काल परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी।जब तक कोई कुछ कर पाता रुहेल गहरे पानी में डूब गया।थानाध्यक्ष म्योरपुर रमेश चन्द्र ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें