फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिका से मुख्य सेविका ने की वसूली, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चोपन ब्लाॅक की मुख्य सेविका पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिका से रुपये वसूलने का आरोप पाया गया है। विभागीय जांच के बाद डीएम चर्चित गौड़ के निर्देश पर डीपीओ विनीत कुमार सिंह ने शनिवार को चोपन पुलिस को तहरीर सौंपी। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। डीपीओ ने तहरीर में बताया है कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई थी कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के खाते में भेजी गई धनराशि में से सीडीपीओ मनोज सिंह के कहने पर मुख्य सेविका देवंती देवी ने अवैध रूप से वसूली की। जांच में पाया गया है कि मार्च 2026 में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बैंक खाते मे सामुदाय आधारित गतिविधियो के लिए 4500-4500 रुपये भेजे गए थे। नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के खाते में प्रति आंगनबाड़ी नौ हजार मानदेय एरियर के रूप में भेजा गया था। हार्ट कुक्ड मील योजना की भी धनराशि कार्यकत्रियों के खाते में भेजी गई थी, जिसमें से अवैध वसूली के जरिए धनराशि लिए जाने की बात सही पाई गई। इसके बाद मामले से निदेशक बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार को अवगत कराने के साथ शनिवार को सीडीओ और डीएम को जानकारी दी गई। डीएम ने एफआईआर कराने का निर्देश दिया। प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता के मुताबिक मामले में मुख्य सेविका के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें