फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जामपानी में 25.28 करोड़ से बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। दुद्धी तहसील क्षेत्र के ग्राम जामपानी में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण के लिए 25.28 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। विद्यालय करीब 12 से 15 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किया जाएगा। डीएम चर्चित गौड़ ने बताया कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत विद्यालय को आधुनिक और समेकित शैक्षिक परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक की पढ़ाई एक ही परिसर में होगी। विद्यालय में करीब 1500 विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। विद्यालय में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ शारीरिक, कौशल और सह-पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियों के लिए भी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। आधुनिक भवन और शैक्षिक संसाधनों के साथ खेल एवं कौशल विकास की सुविधाएं भी उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा। एससी-एसटी बाहुल्य दुद्धी क्षेत्र के ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों के विद्यार्थियों के लिए इस स्तर का विद्यालय महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। अधिकारियों के अनुसार विद्यालय के संचालन के बाद यह क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें