फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने छात्राओं से मिलकर जाना हाल, समस्या समाधान का दिया भरोसा

विज्ञापन
सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडांड चपकी में छात्राओं से मिलती राज्यपाल आनंदी बेग पटेल - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
बभनी। सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडांड चपकी में रविवार को खुशी का माहौल रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रावास में रह रही छात्राओं से मिलकर शिक्षा तथा स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। छात्राओं ने बारी-बारी से अपनी बातों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। साधना ने बताया कि इंटर की पढ़ाई करने के बाद वह आगे की कक्षा में प्रवेश लेना चाहती थी लेकिन घर की परेशानी के वजह से आगे की पढ़ाई नहीं कर सकी। सुमिता ने कहा कि सेवाकुंज आश्रम में सिलाई, कढ़ाई का प्रशिक्षण लिया है। आगे की पढ़ाई करना चाहती हूं। राजकुमारी ने कहा कि सेवाकुंज आश्रम एक मार्गदर्शक बना है। कविता ने कहा कि मैं पढ़ रही हूं और आगे की पढ़ाई भी जारी रखनी है। अगर विकास खंड में उच्च शिक्षा की कक्षाएं शुरू हो जाये तो अच्छा रहेगा। सीएम ने सभी को समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। नीलम ने कहा कि मुख्यमंत्री से बात करके अच्छा लगा, अगर सरकार द्वारा हमलोगों को सुविधा मिली तो उच्च शिक्षा ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें