फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आकांक्षी ब्लॉक चतरा में संपूर्णता अभियान में नहीं बुलाने पर प्रमुख नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामगढ़। नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक चतरा में शनिवार को संपूर्णता अभियान की शुरुआत हुई। बीडीओ अजीत कुमार यादव व स्वास्थ्य विभाग से एसीएमओ डॉ.प्रेमनाथ ने संयुक्त रूप से दीप जलाया। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण सहित छह सूचकांकों पर ब्लॉक को आगे ले जाना है।
विज्ञापन


वहीं आमंत्रण न मिलने पर ब्लॉक प्रमुख नाराज शक्ति सिंह पटेल नाराज हो गए। उन्होंने डीएम को पत्र लिखा। ब्लॉक प्रमुख ने बीडीओ पर मनमानी का आरोप लगाया है। डीएम को पत्र भेजकर बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रमुख का आरोप है कि बैठक के बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। बिना जानकारी के ही बैठक मनमाने ढंग से कर ली गई। इस बारे में जब बीडीओ अजीत कुमार यादव से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सूचना का पत्र भेजा गया, लेकिन किसी ने नहीं लिया। दूरभाष पर बात हुई और यहां प्रमुख जी के मौजूद न होने की बात भी बताई गई। शासन का निर्देश होने के कारण बैठक करना आवश्यक था। बीडीओ ने कहा कि कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण व सामाजिक विकास के आयामों से जुड़ें छह सूचकांकों पर ब्लॉक को तीव्रता के साथ संतृप्त करने के लिए 30 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बीडीओ ने सभी विभागों की तरफ से लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया। गर्भवती माताओं की गोदभराई एवं छह माह तक के बच्चों का अन्नप्रासन कराया। एनआरएलएम समूह की महिलाओं को रोजगार करने के लिए 12.50 लाख की राशि खाते में भेजते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें