फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरी खाई में पलटा केमिकल लदा ट्रक, चालक-खलासी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर स्थित मारकुंडी घाटी में शुक्रवार की भोर में केमिकल व चीनी मिट्टी के बर्तन से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बुलंदशहर के रहने वाले चालक-खलासी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि बुलंदशहर के खुर्जा से केमिकल और चीनी मिट्टी के बर्तन लेकर रांची की तरफ जा रहा था। शुक्रवार की भोर करीब चार बजे मारकुंडी घाटी के पुरानी मार्ग पर उतरते समय तीसरे मोड़ पर अनियंत्रित होकर ट्रक सैकड़ों फीट खाई में गिर गया। हादसे में ट्रक के पचखचे उड़ गए। सामान दूर तक बिखर गए। आसपास के लोगों व राहगीरों ने घटना की सूचना गुरमा चौकी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत कर दोनोंको खाई से निकाल कर जिला अस्पताल भेजवाया। वहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक चालक की शिनाख्त महबूब अली (55) और खलासी सरीफ 52 निवासी शिकारपुर बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों कब्जे में लेकर जिला अस्पताल लोढ़ी ले जाकर मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। कहा कि परिवार के लोगों के आने के बाद ही शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। देर शाम तक परिजन नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें