फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 48.90 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर जालसाजों ने एक व्यक्ति को 48 लाख रुपये का चूना लगा दिया। यह रुपये दो माह में लिए गए। पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पुसौली गांव निवासी अर्जुन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनके व्हाट्सएप नंबर पर नौ अप्रैल को संजय शर्मा ने एक लिंक भेजा। इसके माध्यम से उनसे जुड़ने को कहा गया। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद वह एक वेबसाइट से जुड़ गए।
वेबसाइट पर ब्लॉक ट्रेडिंग का झांसा देकर 11 अप्रैल से 21 जून के बीच 48.90 लाख रुपये ले लिए गए। बाद में उसे ठगी का अहसास हुआ तो पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। मामले में साइबर थाना ने आरोपी संजय के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें