दुद्धी। टाउन क्लब के खेल मैदान पर चल रहे 37वें अंतररायीय क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें मैच में चंदौली की टीम ने मिर्जापुर को पांच विकेट से हराया। मैच में 30 रन बनाने व तीन लेने वाले चिरंजीवी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बृहस्पतिवार को चंदौली और दुर्गापुर के बीच मैच होगा।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मिर्जापुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 61 रनों पर ढेर हो गई। शिवेंद्र ने 19, मोनू यादव ने 11 व मनीष यादव ने 9 रन बनाए। चंदौली के गेंदबाज अरुण यादव व चिरंजीवी ने तीन-तीन विकेट हासिल किया। जवाब में खेलने उतरी चंदौली की टीम ने महज नौ ओवर में ही 5 विकेट खोकर लक्ष्य पूरा कर लिया।
चिरंजीवी ने 6 चौकों की मदद से सर्वाधिक 30 रन बनाए। शिवम यादव ने 18, राहुल ने 6 रन बनाए। मिर्जापुर के गेंदबाज शिवम व शिवेंद्र को दो-दो और गगन को एक विकेट मिला। मैन ऑफ द मैच चिरंजीवी को मुख्य अतिथि कुमार चंदन ने पुरस्कृत किया। मैच के अंपायर अंकुर बच्चन व रितेश जायसवाल रहे। कमेंट्री मु. शमीम अंसारी, सुनील जायसवाल व सलीम खान ने की।