फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस बाइकों का चालान, वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल पुलिस द्वारा रविवार शाम आवश्यक कागजों की गैर मौजूदगी व हेलमेट न लगाने पर 10 बाइकों का ई-चालान किया गया। वहीं मास्क न लगाने पर बाइक सवार 10 लोगों से 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर रविवार शाम घोरावल नगर में मेन तिराहे व विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग व मास्क न लगाए जाने को लेकर पुलिस ने अभियान चलाया। घोरावल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि रविवार शाम तीन दर्जन दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की जांच की गई। जांच में हेलमेट न पहनने वाले और आवश्यक कागजात न होने पर 10 बाइकों का ई -चालान किया गया। वहीं मास्क न लगाने पर बाइक सवार 10 लोगों से एक-एक हजार रुपये की दर से कुल 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें