फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद एवं मारपीट मामले में सात का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर बीते चौबीस घंटों में हुए विवाद व मारपीट के विभिन्न मामलों में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। पुलिस के मुताबिक मझिगवां मिश्र निवासी दयाराम तथा उनके पुत्र मनीष विश्वकर्मा और दूसरे पक्ष से भगवान तथा राजेंद्र विश्वकर्मा ने किसी बात को लेकर आपस में विवाद व मारपीट कर लिया था। शिवद्वार के कतरी टोला निवासी करीमन ने ग्रामीणों के साथ अनावश्यक रूप से गाली गलौज किया था। मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस से भी वह उलझ गया था। सिलवर पूनाखा गांव निवासी सत्यनारायण पाल तथा दूसरे पक्ष से अमरेश मिट्टी लादने को लेकर आपस में विवाद कर लिए थे। इन सभी सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सभी लोगों का बृहस्पतिवार को चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें